ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीराशि निकासी में अन्य कर्मी को भी शोकॉज

राशि निकासी में अन्य कर्मी को भी शोकॉज

मधुबनी। नियोजित माध्यमिक शिक्षक के वेतन और अन्य मदों की राशि लिपिक चंद्र किशोर...

राशि निकासी में अन्य कर्मी को भी शोकॉज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 27 Dec 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी। नियोजित माध्यमिक शिक्षक के वेतन और अन्य मदों की राशि लिपिक चंद्र किशोर प्रसाद द्वारा अपने निजी खाता में ट्रांसफर किये जाने के मामले में डीइओ नसीम अहमद ने डीपीओ स्थापना कार्यालय के सहायक रिजवान रियाजी को शोकॉज किया है। उन्होंने अपने आदेश में बताया है कि मई 2021 से सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान उनके द्वारा किया गया। फिर किस परिस्थिति में चंद्र किशोर प्रसाद के व्यक्तिगत खाता में राशि ट्रांसफर किया गया। उन्होंने अपने आदेश में बताया है कि इस अवैध राशि की निकासी में कौन-कौन संलिप्त है। वेतन विपत्र पारित करने में किन कर्मियों और अधिकारियों से सहयोग लिया जाता रहा है, उसकी भी जानकारी देने का आदेश उन्होंने दिया है। ताकि सभी को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा सके। वहीं डीइओ की अनुशंसा के बाद संलिप्त कर्मी चंद्रकिशोर प्रसाद को आरडीडी दरभंगा ने निलंबित कर दिया है। उन्हें निलंबित करते िुए मुख्यालय जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान डायट किलाघाट दरभंगा निर्धारित किया गया है। सुनवाई के लिए दरभंगा डीइओ को जिम्मेवारी दी गयी और उपस्थापना पदाधिकारी के रुप में योजना एवं लेखा सह डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान डीपीओ चंदन प्रभाकर को प्रतिनियुक्त किया गया है। अपना गुनाह कबूलने वाले लिपिक चंद्र किशोर प्रसाद द्वारा डीपीओ स्थापना के खाता में 40 लाख के अलावे लगभग 20 लाख और जमा कराये जाने की जानकारी मिली है। हालांकि रविवार होने के कारण बैंक से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें