ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीआबादी के हिसाब से मिले हिस्सा

आबादी के हिसाब से मिले हिस्सा

तैलिक साहू समाज का सम्मेलन धजवा हाट बाजार परिसर में बुधवार को हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में तेली समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने साहू समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक पिछड़ेपन को दूर करने के...

आबादी के हिसाब से मिले हिस्सा
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 26 Dec 2019 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

तैलिक साहू समाज का सम्मेलन धजवा हाट बाजार परिसर में बुधवार को हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में तेली समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने साहू समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने कहा कि राज्य में तेली समाज के लोगों को उचित राजनीतिक भागीदारी मिले इसके लिए पंचायत स्तर पर संगठन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीस ऐसे विधानसभा क्षेत्र हंै जहां तेली जाति के लोग निर्णायक भूमिका में हैं। दरभंगा और मधुबनी जिले में भी इस जाति के लोगों की काफी संख्या है। इसके बाद भी दोनों जिले से आज तक एक भी विधायक नहीं बना है।श्री साहू ने कहा कि तेली समाज किसी का पिछलग्गू नहीं है। जो दल इस जाति को अधिक भागीदारी देंगे उसे ही समर्थन किया जायेगा। प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा कुमार साहू ने कहा कि पूरे बिहार में सात प्रतिशत इस जाति की जनसंख्या है। लेकिन राजनीतिक भागीदारी के मामले में यह जाति काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से रथ यात्रा के माध्यम से पूरे बिहार में घूम-घूम कर साहू समाज को जागरूक किया जायेगा। पटना के गांधी मैदान में एक रैली भी की जायेगी। राष्ट्रीय युवा महामंत्री शिव कुमार साहु ने कहा कि चाहे किसी की भी सरकार हो इस समाज से जुडे़ व्यवसायी को ही निशाना बनाया जाता है। प्रदेश महिला अध्यक्ष माधुरी गुप्ता ने समाज के लड़कियों को शिक्षित करने पर जोर दिया।

कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने के बाद ही सामाजिक रूप से पिछड़े तेली समाजिक रूप से मजबूत हो सकते हंै। सम्मेलन को विपुल कुमार गांधी, शिवनंदन प्रसाद गुप्ता, महेन्द्र साह, जीवछ साह सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रीत साह और मंच संचालन जिला अध्यक्ष राम विलास साहू ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें