Madhubani News: जलनिकासी नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
Madhubani News: बाबूबरही में लगातार बारिश के कारण जलनिकासी की व्यवस्था न होने से समस्याएं बढ़ गई हैं। मुस्लिम टोला, छौरही, मुरहदी आदि में पानी सड़कों और गलियों में भर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी और नालियों की सफाई की मांग की है।

Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाबूबरही प्रखंड के कई गांवों और मोहल्लों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्यालय के मुस्लिम टोला समेत छौरही, मुरहदी, बसहा, कुलहरिया, धमौरा सहित अन्य पंचायतों में बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। राम विलास यादव, अजय गड़ेरी, विनय पांडे आदि ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी का रास्ता अवरुद्ध रहने से मुख्य सड़कें और गलियां नालियों का रूप ले चुकी हैं।
छौरही गांव की अधिकांश सड़कें जलमग्न हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर सड़क से ऊंची नालियां बनने के कारण बारिश का पानी नालियों में जाने के बजाय सड़कों पर ही जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा नालियों की सफाई व आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


