बेनीपट्टी थाने के सामने 40 मिनट तक लगा रहा भीषण जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बेनीपट्टी थाना के सामने बुधवार को दोपहर में भीषण जाम लगा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम करीब 40 मिनट तक रहा। पुलिस ने जाम हटाने के लिए प्रयास किए, लेकिन प्रशासन की सुस्ती पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क पर अतिक्रमण और बढ़ती भीड़ ने समस्या को और बढ़ा दिया है।

बेनीपट्टी थाने के सामने 40 मिनट तक लगा रहा भीषण जाम

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के सामने बुधवार की दोपहर लगी भीषण जाम में यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी परी। दोपहर ढाई बजे से लेकर करीब 40 मिनट तक पूरी तरह चक्का जाम रहा। करीब आधे घंटे तक लगी जाम के बाद बेनीपट्टी थाना से एक दारोगा और एक सिपाही जाम हटाने के लिए सड़क पर उतरे। काफी प्रयास के बाद धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हो पाया। बेनीपट्टी में जाम लगना अब सामान्य बात हो चली है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब सड़क पर जाम से राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी परी हो। पर थाना के सामने जाम लगने के बावजूद प्रशासन की सुस्ती पर लोगों का सवाल उठाना लाजमी है।

प्रशासन द्वारा खाली कराये गये अतिक्रमण पुन: दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान लगाये जाने से सड़क संकीर्ण होती जा रही है। ऐसे में अचानक दिल्ली से आने और जाने वाली बसें लोहिया चौक पर आमने-सामने आ फंसी। लगन के कारण सड़क पर भीड़ की अधिकता से दोनों तरफ जाम लग गया। इंदिरा चौक से लेकर संसार पोखरा तक करीब आधे किमी तक छोटी-बड़ी वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। इस जाम में कैश वैन भी फंसा रहा।जाम की सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने पुलिस पदाधिकारी को सड़क पर भेजा । उनके अथक प्रयास के बाद जाम हटाया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।