33 हजार की लाइन में ब्रेकडाउन, अनुमंडल में रात भर रहा ब्लैकआउट

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली विभाग की व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गए और 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आई। विद्युत विभाग ने फाल्ट ठीक करने के लिए टीमें तैनात की हैं।

33 हजार की लाइन में ब्रेकडाउन, अनुमंडल में रात भर रहा ब्लैकआउट

झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली विभाग की व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। प्रकृति के इस प्रकोप के कारण झंझारपुर अनुमंडल के बड़े हिस्से में रात से ही अंधेरा छाया हुआ है। सबसे अधिक नुकसान पंडौल एवं भीठभगवानपुर ग्रिड से झंझारपुर पावर स्टेशन को जोड़ने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन को हुआ है, जहां आधा दर्जन से अधिक जगहों पर तकनीकी खराबी और ब्रेकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त

आंधी का असर सिर्फ मुख्य लाइनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में 11 हजार वोल्ट की एलटी लाइनें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गए हैं, तो कहीं बांस के झुंड और पेड़ों की टहनियां टूटकर तारों पर गिर गई हैं। झंझारपुर प्रखंड के बनौर गांव में तेज हवा के दबाव से चार बिजली के खंभे जमीन पर गिर गए, जिससे आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

मरम्मत कार्य जारी

विद्युत विभाग के जेई ब्रिज नंदन सिंह के अनुसार, रात से ही विभाग की कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में फाल्ट खोजने और उन्हें दुरुस्त करने के अभियान में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कुछ फीडरों में तकनीकी खामियों को दूर कर बिजली चालू कर दी गई है। हालांकि, व्यापक नुकसान के कारण पूर्ण बहाली में समय लग रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि प्रभावित इलाकों में देर शाम तक हर हाल में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाए। विभाग के कर्मियों के पहुंचना जारी है ताकि मरम्मत कार्य में तेजी लाई जा सके। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झंझारपुर में आंधी और बारिश का क्या असर हुआ?
आंधी और बारिश ने बिजली विभाग की व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।