आंधी व झमाझम बारिश से भारी तबाही, छज्जे उड़े, बिजली ध्वस्त

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

सोमवार रात पंडौल में तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुँचाया। कई अस्थायी दुकानें उड़ गईं, पेड़ और बिजली पोल टूट गए। यातायात तीन घंटे बाधित रहा और एक युवक घायल हुआ। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी।

आंधी व झमाझम बारिश से भारी तबाही, छज्जे उड़े, बिजली ध्वस्त

मधुबनी/पंडौल,एक संवाददाता। सोमवार देर रात करीब नौ बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश जिले के कई इलाकें में भारी नुकसान पहुंचाया है।

तूफान से नुकसान

पंडौल एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के कारण कई अस्थायी दुकानें व दुकानें के छप्पर उड़ गई, जबकि दर्जनों पेड़, बिजली पोल और तार क्षतग्रिस्त हो गए। तूफान के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सकरी-पंडौल रोड पर दो दर्जन से अधिक पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई विशाल वृक्ष घरों और दुकानों पर गिर पड़े। इस दौरान एक ट्रक समेत अन्य वाहन भी पेड़ों की चपेट में आ गए। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा।

अफरा-तफरी का माहौल

सकरी चौक पर लगा एक बड़ा प्रचार होर्डिंग अचानक गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। होर्डिंग की चपेट में आने से एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई। आंधी के दौरान कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान

ग्रामीण क्षेत्रों में फूस और टीन से बने घरों एवं दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। आम, लीची और कदम समेत फलदार वृक्षों को सबसे अधिक क्षति हुई है। मंगलवार सुबह लोग अपने उजड़े आशियाने को ठीक करते नजर आए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन एवं बिजली विभाग की टीम क्षतग्रिस्त पोल और तारों की मरम्मत में जुट गई। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने तथा टूटे बिजली तारों से दूर रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने सोमवार शाम करीब सात बजे ही तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी, जिसका अलर्ट कई लोगों के मोबाइल फोन पर प्राप्त हुआ था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तूफान में कितने पेड़ जड़ से उखड़ गए?
सकरी-पंडौल रोड पर दो दर्जन से अधिक पेड़ जड़ से उखड़ गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।