घोघरडीहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव

Jan 03, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

घोघरडीहा, निज संवाददाता। मिथिलांचल को एक छोड़ से दूसरे छोड़ को रेल मार्ग से जोड़ने

घोघरडीहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव

घोघरडीहा, निज संवाददाता। मिथिलांचल को एक छोड़ से दूसरी छोड़ को रेल मार्ग से जोड़ने वाला घोघरडीहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। व्यवस्था के अभाव में शाम ढलते ही स्टेशन पर लोगों का ठहरना मुश्किल बना हुआ है। शाम होते ही घोघरडीहा स्टेशन का अंडरपास अधंकार में डूब जाता है। अंडरपास में लगे लाइट खराब हो चुका है। जबकि अंडरपास से दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म तथा घोघरडीहा बस्ती पर आना- जाना लगा रहता है। इस रेलवेस्टेशन से विभाग को अच्छा खासा राजस्व की वसूली होती है। इसके बावजूद भी यहां यात्रियों के लिए सुविधाओं का घोर अभाव है। सामाजिक कार्यकर्ता राम नारायण प्रसाद, अरुण झा गणेश अवधेश ठाकुर ने बताया की घोघरडीहा स्टेशन को झंझारपुर नर्मिली स्टेशन से अधिक राशि प्राप्त होने के बावजूद भी स्टेशन पर आज भी शौचालय, पेयजल, बिजली, पंखा ,साफ- सफाई, आदि सुविधाओं का अभाव है। समाजिक कार्यकर्ता राम नारायण प्रसाद , अरुण झा गणेश, अवधेश ठाकुर आदि ने रेल में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डीआरएम से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की समुचित सुविधा उपलब्ध कराते रेल ओपी खोलने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;