ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसत्रह उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद

सत्रह उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद

कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुआ। 10 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 53 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग...

सत्रह उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 23 Apr 2019 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुआ। 10 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 53 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाता अधिक वोट डाले। उनका प्रतिशत 56 रहा। दिव्यांग वोटरों ने भी बढ ़चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान के बाद जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस कप्तान डॉ. सत्य प्रकाश ने कलक्ट्रेट स्थित जिला कंट्रोल रूम में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि झंझारपुर लोक सभा चुनाव में मंगलवार को 1929 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग हुई। 56 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुल मतदाता की संख्या18 लाख 52 हजार 285 है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता अधिक वोट किए। 56 प्रतिशत पुरुष और 53 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दिव्यांग वोटरों ने भी बढ ़चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर सदर डीएसपी कामिनी वाला, डीपीआरओ विनय कुमार पंडित, बेनीपट्टी डीएसपी पुष्कर आनंद भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें