Seven Renowned Madhubani Artists Apply for Padma Shri Award 2026 पद्मश्री अवार्ड के लिए जिले से सात कलाकारों ने किया आवेदन, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsSeven Renowned Madhubani Artists Apply for Padma Shri Award 2026

पद्मश्री अवार्ड के लिए जिले से सात कलाकारों ने किया आवेदन

मधुबनी जिले के सात प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग कलाकारों ने पद्मश्री अवार्ड 2026 के लिए आवेदन किया है। इनमें नेशनल अवार्डी और स्टेट अवार्डी कलाकार शामिल हैं। ये सभी कलाकार 50 वर्ष से अधिक के हैं और कला के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीMon, 8 Sep 2025 11:51 PM
share Share
Follow Us on
पद्मश्री अवार्ड के लिए जिले से सात कलाकारों ने किया आवेदन

मधुबनी जिले के सात ख्यातिलब्ध मधुबनी पेंटिंग के कलाकारों ने पद्मश्री अवार्ड के लिए आवेदन किया है। यह देश के सर्वोच्य नागरिक पुरस्कारों में से एक है। इनमें चार नेशनल अवार्डी व नेशनल मेरिट होल्डर एवं दो स्टेट अवार्ड प्राप्त कलाकार हैं। 15 अगस्त 2025 तक पद्दमश्री अवार्ड के आवेदन के लिए पोर्टल खुला था जिसमें जिले के सात कलाकारों ने आवेदन किया है। पद्मश्री के लिए आवेदन करने वालों में नेशनल आवार्ड प्राप्त कर चुकी जितवारपुर गांव की महनमा देवी, नेशनल मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त उर्मिला देवी एवं स्टेट आवार्डी रेमंत कुमार मिश्रा शामिल हैं। राजनगर घिबाही की नेशनल मेरिट होल्डर शांति देवी, चकदह की नेशनल मेरिट होल्डर शशिकला देवी और रांटी गांव की रहने वाली पद्दश्री की बहू विमला दत्ता शामिल हैं।

वहीं पंडौल प्रखंड की सुभद्रा देवी ने भी पद्मश्री के लिए आवेदन किया है। हालांकि कुछ कलाकारों ने गोपनीय तरीके से भी अवार्ड के लिए आवेदन किया है। इसकी जानकारी अबतक सार्वजनिक नहीं हुई है। ये सभी ऐसे कलाकारों की श्रेणी में हैं, जिन्होंने अपनी कला के दम पर खुद की पहचान बनाई और सैकड़ों लोगों को कला की बारीकियां सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया। इन कलाकारों ने पद्मश्री पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन किया है। पद्मश्री आवेदन के लिए नामांकन करने वालों में सभी कलाकार 50 वर्ष के पार के हैं। इन कलाकारों को कला के क्षेत्र में लंबा अनुभव हैं। पद्मश्री अवार्ड के लिए कई स्तरों पर होती है स्क्रीनिंग: कला के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड में आवेदन के बाद कई स्तरों पर स्क्रीनिंग होती है। कई कमेटियों के माध्यम से इस आवेदन को गुजरना होता है। आवेदन की ओर से अबतक के किए कार्यों की गहन समीक्षा होती है। पद्मश्री अवार्ड पीएम की ओर से गठित समिति की ओर से समीक्षा की जाती है। समीक्षा के उपरांत अगर इस विधा के कलाकार को पद्मश्री मिलने के हकदार होते हैं तो उसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर 2026 में होगी। अबतक जिले के 10 कलाकारों को मिला पद्मश्री: इससे पूर्व मधुबनी जिले के 10 कलाकारों को पद्मश्री अवार्ड मिल चुका है। जगदंबा देवी, सीता देवी, गंगा देवी, महासुंदरी देवी, बौआ देवी, गोदावरी दत्ता, दुलारी देवी, सुभद्रा देवी, शिवन पासवान एवं शांति देवी के नाम शामिल हैं। क्या कहते हैं अधिकारी: पद्मश्री अवार्ड के लिए मधुबनी पेंटिंग के कुछ कलाकारों के नाम सामने आए हैं, ये सभी कलाकार हस्तशिल्प कला विभाग में निबंधित हैं। बीके झा, कार्यालय विकास आयुक्त, हस्तशिल्प विभाग, मधुबनी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।