ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी रेपकांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

रेपकांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

कलुआही थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुए चर्चित गैंग रेप हत्याकांड के मुख्य दूसरा आरोपी रामनाथ सहनी को कलुआही थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी इसकी पुष्टि करते हुए खजौली के...



रेपकांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 02 Sep 2020 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

कलुआही थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुए चर्चित गैंग रेप हत्याकांड के मुख्य दूसरा आरोपी रामनाथ सहनी को कलुआही थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी इसकी पुष्टि करते हुए खजौली के पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बुधवार को कलुआही थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेस कर की। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की रात में थाना क्षेत्र के एक गांव के 13 वर्षीया बच्ची के साथ गैंग रेप कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का दूसरा मुख्य आरोपी रामनाथ सहनी को कलुआही थाना की पुलिस ने मंगलवार को रहिका थाना क्षेत्र के रहिका पेट्रोल पंप के निकट मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी रामनाथ सहनी के घर से उक्त पीड़िता का शव बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद वहां के लोगों में काफी आक्रोश था। गिरफ्तार अभियुक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी विजय साहनी एवं एक इसके नामजद अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी में थानाध्यक्ष राज कुमार मंडल, पुअनि जवाहरलाल राम था। बतादें कि रेप के बाद नाबालिग की हत्या का मामला काफी तूल पकड़ा था। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। कई राजनीतिक दलों ने कैंडिल मार्च निकाला। जाप के संरक्षक पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने परिजनों को सांत्वना और सहायता राशि भी दी। मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने भी पुलिस की स्थिलता पर सवाल खड़ा किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें