गैस की कालाबाजारी व अधिक मूल्य लेने वालो पर होगी सख्ती

Mar 11, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

जयनगर में एसडीएम दीपक कुमार ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं से बातचीत की। प्रशासन ने गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर सतर्कता जताई और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

गैस की कालाबाजारी व अधिक मूल्य लेने वालो पर होगी सख्ती

जयनगर,एक संवाददाता। एसडीएम दीपक कुमार ने जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के गैस एजेंसीयों का औचक निरीक्षण किया।बुधवार को एसडीएम ने सपना इंडेने गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं का बारिकी से जायजा लिया। वहां उपस्थित उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। और कहीं भी किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति गैस की कालाबाजारी करता है या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलता है।

तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि आम जनता की रसोई प्रभावित न हो, इसके लिए गैस आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।