तूफान में उजड़ा कंदर्पि घाट स्थित संत आश्रम
कंदर्पि घाट स्थित संत स्वामी नारायण दास का आश्रम रविवार की रात में आयी तूफान में पूरी तरह से उजड़ गया। स्वामी आश्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि इससे काफी क्षति हुई है। राम पुकार चौधरी ने बताया कि इसकी...
कंदर्पि घाट स्थित संत स्वामी नारायण दास का आश्रम रविवार की रात में आयी तूफान में पूरी तरह से उजड़ गया। स्वामी आश्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि इससे काफी क्षति हुई है। राम पुकार चौधरी ने बताया कि इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को भी दी गयी है। यहां काफी संख्या में गौ माता, बछड़ा और बाछी हैं। पिछले वर्ष आयी बाढ़ में भी यहां सात गाय बह गये। और सड़क सहित आश्रम की काफी क्षति हुई थी। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग और अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया है। इससे जुड़े लोगों ने बताया कि प्रशासन से यहां शीघ्र बांध बनाने का आग्रह किया गया है। ताकि लोकल मजदूरों को काम मिल सके और बांध बन जाने से यहां आवागमन भी सुलभ हो जायेगा। जिससे अधिकाधिक आमलोगों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ से हुई क्षति के लिए जिला आपदा विभाग को आवेदन दिया गया है। उसका कोई लाभ नहीं मिला नहीं मिला है। हालांकि डीएम की पहल पर मनरेगा से बांध का निमार्ण शुरू होगा।
