ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसंदीप ने सिविल सर्विस में सफलता प्राप्त कर मधुबनी का बढ़ाया मान

संदीप ने सिविल सर्विस में सफलता प्राप्त कर मधुबनी का बढ़ाया मान

अगर मजबूत इरादे के साथ लक्ष्य के प्रति लगनशीलता बनी रहे तो सफलता के सर्वोच्च शिखर को प्राप्त किया जा सकता है। इस बात को साबित किया है मधेपुर प्रखंड...

संदीप ने सिविल सर्विस में सफलता प्राप्त कर मधुबनी का बढ़ाया मान
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 25 Sep 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुर, निज संवाददाता

अगर मजबूत इरादे के साथ लक्ष्य के प्रति लगनशीलता बनी रहे तो सफलता के सर्वोच्च शिखर को प्राप्त किया जा सकता है। इस बात को साबित किया है मधेपुर प्रखंड के तरडीहा गांव के संदीप कुमार(25) ने। संदीप ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 186वां रैंक लाकर मधेपुर सहित मधुबनी जिले का मान बढ़ाया है। संदीप कुमार झा का यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वे 2019 में इंटरव्यू तक पहुंचे थे। उनके पिता सुमन कुमार झा ठेकेदारी करते हैं। जबकि माता सुनयना देवी गृहिणी हैं। संदीप झा की प्रारंभिक शिक्षा पांचवीं तक गांव तरडीहा में हुई। नवोदय विद्यालय मधुबनी से दसवीं 2012 में उन्होंने 10सीजीपीए से पास किया। 12वीं वे मधुबनी के ही इंडियन पब्लिक स्कूल से 2014 में करीब 94 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण हुए। वर्ष 2014 में ही आईआईटी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1313 रैंक प्राप्त किया था। संदीप झा ने बताया कि उन्हें गणित से गहरा लगाव था। इसलिए आईआईटी में पास होने के बाद आईआईटी खड़गपुर से मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी एण्ड एमएससी करीब आठ सीजीपीए से 2019 में पास किया। सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय भी गणित था। संदीप के बड़े भाई सुधाकर झा इंजीनियर हैं। संदीप झा कहते हैं कि वह और बेहतर रैंक लाने के लिए यूपीएससी देंगे। अगर किस्मत ने साथ दिया तो वे आईएएस को फतह करेंगे। वे अपनी सफलता का श्रेय पिता सुमन कुमार झा, माता सुनयना देवी, भाई सुधाकर झा, दादा सुरेश झा, चाचा राजीव कुमार झा सहित परिवार के सभी सदस्यों की प्रेरणा एवं ईश्वर के आशीर्वाद को देते हैं। उनकी सफलता पर राज कुमार झा, शुभम झा, ज्योती झा, अमोल झा, दिलीप झा, संतोष राय, अमीर झा सहित प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें