ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी रोहितदेव को मिला अटल मिथिला सम्मान

रोहितदेव को मिला अटल मिथिला सम्मान

मधुबनी। मधुबनी के आइआरएस रोहितदेव को इस साल अटल मिथिला सम्मान से नवाजा गया...



रोहितदेव को मिला अटल मिथिला सम्मान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 27 Dec 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी। मधुबनी के आइआरएस रोहितदेव को इस साल अटल मिथिला सम्मान से नवाजा गया है। इन्हें लोकसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया है। जिससे पूरा मिथिलांचल गौरवान्वित हुआ है। वे दिल्ली में संयुक्त आयकर स्तरीय पदाधिकारी हैं और भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के वरिष्ठ पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त हैं। इन्हें सम्मानित होने से मधुबनी जिले में खुशी की लहर है। ये मधेपुर निवासी देवानंद झा के पुत्र हैं। जो प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन, बिहार के उपाध्यक्ष और जिला के अध्यक्ष हैं। रोहितदेव झा की प्रारंभिक शिक्षा मधेपुर स्थित शारदा विष्णु शिक्षायतन से हुई और तत्पश्चात उन्होंने बी टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल) मणिपाल, उडुपी से प्राप्त किया। प्रारम्भ से ही मेधावी थे और हर वर्ग में अव्वल आते रहे। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा के लिए हुआ। अपने लगन औऱ श्रमशीलता की बदौलत उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का लाभ भारत के सभी राज्यों के गरीब लोगो तक पहुंचाया है। इसी कारण उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। इनके सम्मान पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, दरभंगा के सांसद श्री गोपालजी ठाकुर, मधुबनी के सांसद अशोक यादव, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल, पीएचइडी मंत्री डा. रामप्रीत पासवान, विधायक नीतीश मिश्रा, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर और श्री सुमन कुमार महासेठ, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, प्रो डा. अमर कुमार आदि ने खुशी जतायी है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े