हरसुवार गांव के बंद घर में ढाई लाख नकद व जेवरात समेत लाखों की चोरी
हरलाखी के हरसुवार गांव में एक बंद घर से ढाई लाख रुपये और बहुमूल्य जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है। गृहस्वामी अमोल मिश्रा परिवार के साथ ग्वालियर में रहते हैं। उनके बड़े भाई ने देखा कि घर का ताला टूटा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गृहस्वामी शुक्रवार को लिखित आवेदन देंगे।
हरलाखी,एक संवाददाता। हरसुवार गांव में गुरुवार की रात एक बंद घर में ढ़ाई लाख रुपये व जेवरात समेत लाखों के सामान की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। गृहस्वामी अमोल मिश्रा सपरिवार ग्वालियर में रहते है। जो करीब पंद्रह दिन पूर्व गांव से ग्वालियर गए थे। बगल के उनके बड़े भाई प्रबोध मिश्र ने सुबह करीब दस बजे देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। संदेह होने पर जब गृहस्वामी का बड़ा भाई मकान के अंदर प्रवेश किया तो देखा अंदर के सभी कमरों का ताला खुला हुआ है। बड़े भाई ने घटना की जानकारी गृहस्वामी को दी और फिर हरलाखी थाना की पुलिस को भी सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसआई आफताब आलम व चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले गृहस्वामी के बड़े भाई से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। उसके बाद एफएसएल व स्वान दस्ता की टीम को बुलाकर घटना की जांच शुरु कर दी। इस दौरान गृहस्वामी ने मोबाइल पर बताया कि घर मे करीब तीन लाख रुपये और कई बहुमूल्य जेवरात व बर्तन रखे थे। नगद समेत करीब दस लाख रुपये का सामान था। हालांकि गृहस्वामी ने मोबाइल पर बताया कि गांव पहुंचकर शुक्रवार को पुलिस को इस चोरी के संबंध में लिखित आवेदन देंगे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में एफएसएल व स्वानदस्ता की टीम ने जांच की है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




