ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीझंझारपुर में क्वारंटाइन सेंटर के लोगों के बाहर घूमने के विरोध में किया सड़क जाम

झंझारपुर में क्वारंटाइन सेंटर के लोगों के बाहर घूमने के विरोध में किया सड़क जाम

ललित नारायण जनता कॉलेज के सामने शनिवार को लोगों ने सड़क जाम कर दिया।  जाम करने वाले सभी लोग स्थानीय थे।  इनका कहना था कि कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर से लोग बाहर निकल रहे हैं। ...

झंझारपुर में क्वारंटाइन सेंटर के लोगों के बाहर घूमने के विरोध में किया सड़क जाम
1/ 2झंझारपुर में क्वारंटाइन सेंटर के लोगों के बाहर घूमने के विरोध में किया सड़क जाम
झंझारपुर में क्वारंटाइन सेंटर के लोगों के बाहर घूमने के विरोध में किया सड़क जाम
2/ 2झंझारपुर में क्वारंटाइन सेंटर के लोगों के बाहर घूमने के विरोध में किया सड़क जाम
झंझारपुर(मधुबनी)। निज प्रतिनिधिSat, 09 May 2020 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ललित नारायण जनता कॉलेज के सामने शनिवार को लोगों ने सड़क जाम कर दिया।  जाम करने वाले सभी लोग स्थानीय थे।  इनका कहना था कि कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर से लोग बाहर निकल रहे हैं।  चाय पी रहे हैं।  साबुन व तेल खरीद रहे हैं।  वे जिस दुकान पर जा रहे है वहाँ मोहल्ले के लोगों को जाने में अब डर लग रहा है। सघन बस्ती में मौजूद लोगों को संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो गया है।  लगभग दो घंटे तक सड़क जाम चलता रहा।  स्थानीय लोगों के आक्रोश को देख क्वारंटाइन कैम्प से बाहर निकले लोग वापस सेंटर में चले गए।  जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन पहुंची।  लोगों को समझाया। क्वारंटाइन सेंटर में गए लोगों का कहना था कि वे लोग रात में पहुंचे हैं।  नाश्ता व भोजन की व्यवस्था नहीं की गई है। भूख से बिलबिला रहे है।  ना साबुन,ना तेल दिया गया।  सुबह में भूख भी बहुत लगी थी। कुछ खाने  और स्नान करने की इच्छा थी।  साबुन तेल खरीदने और चाय पीने कैंप से बाहर निकले तो लोगों का विरोध शुरू हो गया। बीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रात 11 बजे के आसपास 20 लोग पहुंचे थे। जिन को भोजन नहीं मिला था।  हमारे कर्मी पहुंच चुके हैं।  सभी को सुविधा दी जा रही है। लोग सहयोग करें तभी हम सेवा दे पाएंगे।  यहां क्वारंटाइन सेंटर में गए लोग खुद परेशान हैं। स्थानीय लोग डर से हलकान हैं।  कैंप पर नियुक्त कर्मी ने बताया कि उन लोगों के लिए भी बैठने का जगह नही है। बरामदे  पर बैठाया गया है।  जहां पर लोगों के नजदीक आने से भय बना रहता है।  एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी ने कहा समस्या विभिन्न प्रकार की है।  सभी को मिलकर धैर्य के साथ इससे निपटना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें