संगठन के लिए सदस्यता अभियान जरूरी:विधायक
लौकही के राजद विधायक भारत भूषण मंडल ने सदस्यता अभियान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में तेजस्वी यादव की उपलब्धियों और बिहार सरकार की नाकामियों पर...

लौकही,निज संवाददाता। लौकहा विधान सभा के राजद विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है। उन्होंने इसमें हर कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। श्री मंडल ने लौकही कोसी निरीक्षण भवन में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कम समय में जो काम बिहार और यहां के युवाओं के लिए किया वह किसी से छुपा नहीं है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि आज लगता है बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। बीपीएससी के प्रश्न पत्र लीक होने को सरकार की नाकामी बताया। बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी सदस्यता अभियान को बढाने का संकल्प दुहराया। सभी ने राजद की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता चन्द्रनारायण यादव ने तथा संचालन कमलेश यादव ने किया। मौके पर गुलाबकांत यादव, डॉ. मुख्तार अहमद, राज कुमार यादव, मिंटू शहजादा आदि ने अपने- अपने विचारों को रखा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।