बिस्फी में सदस्यता अभियान में जुडेंगे हजारों कार्यकर्ता
बिस्फी में विधानसभा स्तरीय राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कुंवर राय ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और संगठन को मजबूत करने की...

बिस्फी, निप्र। नाहस- खंगरैठा स्थित कामेश्वर यादव के व्यवसायिक परिसर में विधानसभा स्तरीय राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण यादव तथा संचालन विजयचंद्र घोष ने की। सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की गयी। राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मधुबनी लोकसभा प्रभारी कुंवर राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। सदस्यता अभियान में आम नौजवान, किसानों, महिलाओ को सदस्यता अभियान से जोड़ने के लक्ष्य रखा गया है। सांसद प्रतिनिधि सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि सांसद डॉ फैयाज अहमद एवं प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद के नेतृत्व में अनवरत आम जनता को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर बिस्फी विस के सदस्यता अभियान प्रभारी गंगा यादव, प्रोफेसर इस्तियाक अहमद, डॉ बी के यादव, कामेश्वर यादव, उप प्रमुख मो इसराइल, पूर्व मुखिया नवल किशोर यादव थे। गणेश पंडित ,सुनील कुमार सहनी, नरेश यादव, मो गिलवान ,राधे यादव, राजीव यादव, उमेश यादव एवं कामेश्वर यादव ने पार्टी संगठन को लेकर पर अपने- अपने विचार प्रकट किये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।