Rising Water Levels in Kamla River Cause Flood Concerns in Jayanagar आसपास के खेतों में फैलने लगा कमला नदी का पानी, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsRising Water Levels in Kamla River Cause Flood Concerns in Jayanagar

आसपास के खेतों में फैलने लगा कमला नदी का पानी

जयनगर में कमला नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जो खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है और निगरानी बढ़ा दी है। भारी वर्षा और नेपाल से पानी के प्रवाह के कारण स्थिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 12 Sep 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
आसपास के खेतों में फैलने लगा कमला नदी का पानी

जयनगर। जयनगर में कमला नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार की शाम नदी का जलस्तर 68.15 सेमी था। डेंजर लेवल 68. 50 सेमी पर है। सुबह में 68.25 तक बढ़ गया जलस्तर खतरे के निशान को छूने लगा था। जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोपहर जल स्तर में थोड़ी कमी आयी लेकिन शाम में फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। विभाग अलर्ट मोड में है। निगरानी बढ़ा दी गयी है। मॉनिटरिंग की जा रही है। जलस्तर के बढ़ने का रफ्तार जारी रहा तो बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बताया गया कि भारी वर्षा व नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से नदी उफान मार रही है।

नदी किनारे तटबन्धों के भीतर बसे आधे दर्जन गांव के लोगों की चिंताएं बढ़ गयी हैं। उन्हें विस्थापन की आशंका सता रही है। नदी का पानी अब आसपास के खेतों में फैलने लगा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।