ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी रामपट्टी व अरेर नहीं बन सके प्रखंड

रामपट्टी व अरेर नहीं बन सके प्रखंड

राजनगर प्रखंड के रामपट्टी एवं बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर को प्रखंड का दर्जा पिछले 15 वर्षों में भी नहीं मिल सका। वर्षों से इन दोनों क्षेत्रों के लोग रामपट्टी एवं अरेर को प्रखंड बनाने की मांग करते आ रहे...


रामपट्टी व अरेर नहीं बन सके प्रखंड
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 28 Aug 2020 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

राजनगर प्रखंड के रामपट्टी एवं बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर को प्रखंड का दर्जा पिछले 15 वर्षों में भी नहीं मिल सका। वर्षों से इन दोनों क्षेत्रों के लोग रामपट्टी एवं अरेर को प्रखंड बनाने की मांग करते आ रहे है। आज भी इन दोनों जगह के लोगों को लंबी दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय जाना व आना पड़ता है। इससे जहां समय की बर्बादी होती है वहीं विकास कार्यों में गति नहीं आ पाती है। एक बड़ी आबादी को वर्षों से रामपट्टी एवं अरेर को प्रखंड मुख्यालय बनाये जाने का इंतजार है। कई लोग नये प्रखंड के इंतजार में स्वर्गवासी हो गये। यही हाल झंझारपुर को जिला बनाने को लेकर है। सूबे में सुपौल, शिवहर, अरवल सहित कई छोटे जिले बने। लेकिन झंझारपुर को जिला नहीं बनाया गया। जबकि झंझारपुर जिला बनाये जाने को लेकर सभी मापदंड पर खड़ा उतरता है। कमला नदी के पूरब फुलपरास एवं झंझारपुर अनुमंडल के आघे दर्जन से अधिक प्रखंड के अधिकारी, कर्मी एवं आम लोगों को जिला संबंधी कार्य के लिए 20 से 40 किमी. की दूरी तय कर मधुबनी आना पड़ता है।

झंझारपुर अनुमंडल भी नहीं बन सका जिला:

फोरलेन एवं निर्माणाधीन बड़ी रेल लाइन से जुड़े होने के बावजूद झंझारपुर को जिला नहीं बनाये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ओमप्रकाश पोद्दार, प्रबोध चन्द्र दास, कामेश्वर कामति, शिवनंदन भारती आदि लोगों ने बताया कि सरकार की मंशा नहीं है कि यहां का विकास तेज हो सके। इनलोगों ने बताया कि जब कई जगहों पर छोटे जगहों को जिला बनाया गया है तो झंझारपुर तो बहुत बड़ा जिला होगा। यहां की आबादी व क्षेत्रफल भी बड़ा है। ऐसे में झंझारपुर को जिला नहीं बनाये जाने से यहां का विकास कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही है। जिला बनने से झंझारपुर का विकास काफी तेज होगा। लोगों को मधुबनी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें