ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीदहेज प्रथा के खिलाफ निकाली गयी रैली

दहेज प्रथा के खिलाफ निकाली गयी रैली

झंझारपुर पुलिस की पहल पर गुरुवार को दहेज प्रथा के खिलाफ एक पहल एक प्रयास रैली निकली निकाली गई। रैली का उद्घाटन एएसपी अजय कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर की। रैली में मार्गदर्शक के रुप में इंस्पेक्टर...

दहेज प्रथा के खिलाफ निकाली गयी रैली
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 08 Dec 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

झंझारपुर पुलिस की पहल पर गुरुवार को दहेज प्रथा के खिलाफ एक पहल एक प्रयास रैली निकली निकाली गई। रैली का उद्घाटन एएसपी अजय कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर की। रैली में मार्गदर्शक के रुप में इंस्पेक्टर सनोवर खान, थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

छात्रों ने ‘हर बेटी की एक आवाज, दहेज मुक्त हो हमारा समाज, ‘थप्पड़ मारों गिन के चार जो मांगे दहेज इस बार, ‘बाल-विवाह है एक अभिशाप, मत करो ऐसा तुम पाप, ‘दूध मलाई खाओ शराब को भगाओ, ‘दुर्घटना से देर भली जैसे स्लोगनों की तख्ती हाथों में लिये हुए थे। रैली में स्कूल के निदेशक मनोज कुमार, प्रबंधक जितेन्द्र कुमार झा, प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार, शिक्षक वी सी चौधरी, उदय कान्त झा, पंकज कुमार झा, डी एन झा, दीपक कुमार झा, आप्त सचिव विनीत रंजन, रविन्द्र नाथ झा, डॉ कन्हैया झा, भगवान लाल दास, ममता झा, पूनम झा, एल एन मिश्रा, सुचेतन राय, सुदीप मंडल, मानस रंजन साहू आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें