ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीराजो देवी बनीं पिछड़े समाज की पहली महिला पीडीएस डीलर

राजो देवी बनीं पिछड़े समाज की पहली महिला पीडीएस डीलर

हौसला बुलंद हो तो परिस्थितियां लड़ने का साहस देती है। ऐसा ही साहस पिछड़े समाज की महिला राजो देवी देवी की कहानी है। उसने अपने अदम्य संघर्ष के बल पर भीख मांगने से डीलर बनने तक का सफर तय किया। अपने समुदाय...

राजो देवी बनीं पिछड़े समाज की पहली महिला पीडीएस डीलर
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 03 Jun 2020 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

हौसला बुलंद हो तो परिस्थितियां लड़ने का साहस देती है। ऐसा ही साहस पिछड़े समाज की महिला राजो देवी देवी की कहानी है। उसने अपने अदम्य संघर्ष के बल पर भीख मांगने से डीलर बनने तक का सफर तय किया। अपने समुदाय में जिला की पहली महिला डीलर बनने का गौरव मंगलवार को पूरा हुआ। वरीय उप समाहर्ता सह बीडीओ विकास कुमार डीलर की दुकान पर पहुंचे। विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने समुदाय के लोगों की हौसला बढ़ाई। उन्होंने वहा पहुंच कर मुख्यधारा में शामिल होकर अपने समुदाय के विकास में लगे लोगों का साथ देने की अपील की। श्री कुमार ने कहा कि राजो देवी की कहानी जब लोगों ने बताई तो मैं खुद को रोक न सका। इस समुदाय के मुख्यधारा में शामिल होने का मैं भी गवाह बना। साहस से भरी कहानी—भीख मांगने से लेकर डीलर बनने की कहानी साहस से भरी है। राजो देवी अपने समुदाय के साथ बचपन से ही भीख मांगने जाया करती थी। हाथों में सांप और कटोरा लिए भीख मांगना प्रतिदिन का काम था। उस समय भी राजो को हाथ फैलाना अच्छा नहीं लगता था। कुछ वक्त बाद शादी हुई तो पति को मजदूरी करने का प्रोत्साहन दिया। वर्ष 2008 के बाद यह भीख मांगना छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल होने की संघर्ष शुरू कर दी। पहले साइकिल सीखी। फिर हॉकर बन कर दैनिक पेपर वितरण करने लगी। इसी दौरान कई काम की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें