झंझारपुर के रास्ते कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार
झंझारपुर से कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि मई 2026 तक बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन हर बुधवार कटिहार से चलेगी और हर शुक्रवार अमृतसर से वापसी करेगी। इससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

झंझारपुर। रेल यात्रियों की सुविधा और गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। कटिहार से अमृतसर के बीच झंझारपुर के रास्ते चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है। अब यह ट्रेन मई 2026 के अंत तक अपनी सेवाएं देगी। रेलवे के आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस ट्रेन के परिचालन में कुल 9 फेरों की वृद्धि की गई है, जिससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को पंजाब की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05735 (कटिहार-अमृतसर स्पेशल) अब 1 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 के बीच प्रत्येक बुधवार को कटिहार से प्रस्थान करेगी।
इस दौरान यह ट्रेन कुल 9 फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05736 (अमृतसर-कटिहार स्पेशल) 3 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से रवाना होगी। वापसी दिशा में भी यह ट्रेन 9 फेरे पूरे करेगी।इस ट्रेन का विस्तार होने से झंझारपुर, सकरी और दरभंगा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अमृतसर पहुंचना अब और भी आसान हो जाएगा। विशेष रूप से लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक लाइफलाइन साबित हो रही है। रेल प्रशासन का मानना है कि इस विस्तार से नियमित ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। यात्री इस ट्रेन के लिए अग्रिम आरक्षण केंद्रों या ऑनलाइन माध्यम से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


