ऑपरेशन सिंदूर आधारित प्रश्नों पर छात्रों ने दिखाई जागरूकता और समझ
मधुबनी के जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रश्न ऑपरेशन सिंदूर और हाल की आतंकी घटनाओं पर आधारित थे, जिससे छात्रों में उत्साह और गंभीर चर्चाएं हुईं।
मधुबनी, निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी में राष्ट्र प्रेम, बलिदान और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन तथा शिक्षक कृपानाथ पाठक की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें वाटसन हाई स्कूल, शिव गंगा गर्ल्स हाई स्कूल, व अन्य स्कूल के प्रतिभागी शामिल रहे। छात्रों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला इस क्विज प्रतियोगिता में हाल की सामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए, जिनका केंद्र बिंदु ऑपरेशन सिंदूर रहा।
प्रश्न पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए सैन्य अभियानों से जुड़े थे। प्रतिभागियों से पूछा गया कि किस आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई। प्रश्नोत्तर के दौरान छात्रों ने न केवल सही उत्तर दिए, बल्कि विषय से जुड़ी गंभीर और सार्थक चर्चाएं भी हुईं। एचएम डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें देश की सुरक्षा, सेना के शौर्य और बलिदान को समझने का अवसर देते हैं। इसकी जानकारी देते हुए एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में राष्ट्र प्रेम, एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




