ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीतटबंध की मजबूती पर उठ रहे सवाल

तटबंध की मजबूती पर उठ रहे सवाल

बाढ़ की आशंका को देखते हुए सोहरौल से त्रिमुहान के बीच धौस नदी के क्षतिग्रस्त लगभग सौ फीट तटबंध पर मिट्टी डाली गई थी। जिसपर लगभग दो लाख रूपय खर्च होने की बात कही जा रही है। पर नदी में पानी का दबाव...

तटबंध की मजबूती पर उठ रहे सवाल
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 05 Aug 2019 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ की आशंका को देखते हुए सोहरौल से त्रिमुहान के बीच धौस नदी के क्षतिग्रस्त लगभग सौ फीट तटबंध पर मिट्टी डाली गई थी। जिसपर लगभग दो लाख रूपय खर्च होने की बात कही जा रही है। पर नदी में पानी का दबाव बढ़ते ही तटबंध टूट गया।

लाखों रुपये की मिट्टी क्षणभर में ही बह गयी। तटबंध की मजबूती पर सवाल उठाया जा रहा है। पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने बताया कि जिस समय तटबंध पर मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। उसी समय उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया गया था। पर संवेदक ने इसकी अनदेखी कर दी। सिर्फ पांच माह पूर्व बनाया गया तटबंध हल्के पानी के दबाव को भी बर्दाश्त नहीं कर सका। तटबंध टूटने से सोहरोल, त्रिमुहान, गुलरिया टोल, हथियरबा सहित अन्य गांवों में बाढ़ का पानी घुसकर तबाही मचाई। साथ ही कई सड़कों को भी तोड़ दिया। श्री यादव ने जिला प्रशासन से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें