बिस्फी में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू
बिस्फी में ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिस्फी के साथ भेदभाव किया जा रहा है और कॉलेज को दूसरी जगह ले जाने की साजिश हो रही है। ग्रामीणों ने सरकारी जमीन का उपयोग कर कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया।
बिस्फी, निज प्रतिनिधि। बिस्फी में ही डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना देना शुरू कर दिया है ग्रामीण प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर पर धरना पर बैठे हुए हैं। ग्रामीण अशोक कुमार राय,राम विलास महतो,तेजू यादव व ने बताया कि बिस्फी के साथ भेदभाव किया जा रहा है,ये नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिस्फी के ऐतिहासिक स्थल विद्यापति पाठशाला के दक्षिण और सुरनी पोखर से उत्तर काफी मात्रा में सरकारी जमीन है। जिसे अतिक्रमण से मुक्त कराकर डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि एक साजिश के अन्तर्गत बिस्फी से आईटीआई को हटा कर धेपुरा ले जाया गया।
अब डिग्री कॉलेज को भी साजिश के तहत बिस्फी से दूसरे जगह ले जाने की साजिश की जा रही है। जब कि बिस्फी प्रखंड मुख्यालय से सटा काफी मात्रा में सरकारी जमीन उपलब्ध है। बगल में सामुदायिक स्वास्थ्य उप केन्द्र है। बिस्फी थाना भी पास में है। ऐसी स्थिति में सरकारी घोषणा के अनुरूप बिस्फी में ही डिग्री कॉलेज की स्थापना होनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




