खजौली रेलवे स्टेशन पर जाप का धरना

खजौली रेलवे स्टेशन पर जाप का धरना

संक्षेप:

खजौली रेलवे स्टेशन पर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नई रेल लाइन निर्माण, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और ओवर...

Sep 15, 2025 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

खजौली, निज प्रतिनिधि। जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने सोमवार को खजौली रेलवे स्टेशन पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को ग्यारह सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपते हुए कई जनहित के मुद्दों को उठाया। कुशवाहा ने सीतामढ़ी-जयनगर-लदनियां-लौकहा-भीमनगर होकर जोगबनी तक नई रेल लाइन निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन से भारत-नेपाल व सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने खजौली रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव,रेलवे गेट 28 सी और 27सी पर ओवर ब्रिज के निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण की मांग उठाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे,जिनमें राम संजीव सिंह, रामधनी सहनी, योगेंद्र महतो, रामउद्गार महतो, सीताराम महतो, गंगाराम साफी, गंगाई महतो, सीताराम चौधरी सहित कई नेता शामिल थे।