भाकपा-माले ने प्रतिवाद मार्च निकालकर किया विरोध

Feb 12, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बेनीपट्टी में भाकपा माले से जुड़े खेत-मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय श्रमिक हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कानून को बंद करने, 200 दिन रोजगार और 700 रुपये मजदूरी की मांग की। सभा में दलित मजदूरों पर हिंसा रोकने की भी मांग की गई।

भाकपा-माले ने प्रतिवाद मार्च निकालकर किया विरोध

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय श्रमिक हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले से सम्बद्ध अखिल भारतीय खेत-मजदूर सभा के दर्जनों कार्याकर्ताओं ने बेनीपट्टी में प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व श्याम पंडित एवं युवा नेता अजित ठाकुर ने किया। कार्यकर्ता अम्बेडकर चौक, विद्यापित चौक,इंदिरा चौक होते हुए लोहिया चौक वापस आया जहां प्रतिवाद मार्च सभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा कानून को बंद कर सरकार मजदूरों को शोषण कर रही है। मजदूरों को दो सौ दिन रोजगार एवं 700 रूपये मजदूरी मांग रहे थे। फोर लेवर कोड की वापसी करने की मांग कर रहे थे।

चुनाव के समय दस हजार रूपये महिलाओं को देकर उनके वोट का चोरी किया गया और अब उनके उपर बुलडोजर चलाया जा रहा है। दलित मजूदरों पर की जा रही हिंसा को बंद करने की मांग कर रहे थे। सभा को राम अशिष राम, विकास पासवान, लक्ष्मण दास, विकास मुखिया, दीपक कुमार,बेचनी देवी, सीता देवी, जोगी राम आदि ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।