प्रवासियों की दुर्दशा पर जताया विरोध
प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर कांग्रेस ने जिला कार्यालय में धरना दिया। जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा की अध्यक्षता में प्रवासियों की बढ़ी परेशानी व उनके हक दिलाने की मांग को मजबूती के साथ रखा गया।...
प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर कांग्रेस ने जिला कार्यालय में धरना दिया। जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा की अध्यक्षता में प्रवासियों की बढ़ी परेशानी व उनके हक दिलाने की मांग को मजबूती के साथ रखा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संपूर्ण देश कोरोना महामारी से ग्रसित हो चुका है। प्रवासी मजदूर लाखों की संख्या में अन्य प्रदेशों से बिहार वापस आ रहे हैं। यह सिलसिला अभी तक जारी है प्रवासी मजदूर हताश हो चुके हैं । वह लोग भूखे प्यासे साधन ना मिलने की स्थिति में लाखों की संख्या में लोग ट्रेन, बस, व ट्रकों, टेंपो, रिक्शा, साइकिल एवं पैदल पहुंचे हैं।इस क्रम में कई प्रवासी मजदूर रास्ते में ही या तो विभिन्न दुर्घटनाओं या भूख से अपनी जान गवाई है। जिलाध्यक्ष ने सभी को छह महीने तक नगद राशि और अन्य सुविधाएं देने के लिए आवाज बुलंद की। 13 सूत्री मांग के समर्थन में कार्यकर्ताओं अपनी आवाज बुलंद की। मौके पर ज्योति रमण झा, ऋषि देव सिंह, मनोज मिश्र, संजय मिश्रा, विजय कुमार राउत, राम एकवाल पासवान, अकील अंजुम, हिमांशु कुमार, पंकज झा, पवन कुमार यादव, जय कुमार झा, अमानुल्लाह खां, प्रफुल्ल चंद्र झा, कौशल किशोर चौधरी, सुरेश चंद्र झा रमण, मो. शाबीर,डॉ योगेन्द्र मिश्र, शुभंकर झा,अशोक प्रसाद, गंगाधर पासवान,विजय कुमार चौधरी, आभा पांडे, कपिल देव झा, विनाय कुमार झा, मुकेश कुमार झा पप्पू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।