Madhubani News: वाहन चालकों का चालान काटने पर जताया विरोध

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: मधुबनी में कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र झा के नेतृत्व में वाहन चालकों ने जिला परिवहन कार्यालय के बाहर धरना दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि चालान के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं और बिना कारण चालान काटा जा रहा है। प्रशासन ने विरोध के आरोपों को निराधार बताया।

Madhubani News: वाहन चालकों का चालान काटने पर जताया विरोध

Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। वाहन चालकों को चालान काटने के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र झा के नेतृत्व में लोगों ने जिला परिवहन कार्यालय के बाहर धरना दिया। विभिन्न मांगों के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी की। विरोध में शामिल लोगों लोगों का कहना था कि चालान के नाम पर अवैध रूप से उगाही किया जाता है। बिना कारण बताए लोगों का चालान काटा जा रहा है। उन्होंने कर्मियों पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने सहित कई अन्य आरोप भी लगाया। प्रकाश चन्द्र झा ने कहा कि उनकी मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो एक हफ्ता बाद अनशन किया जाएगा‌।

विरोध जताने वालों में रंजीत झा, ललन झा, अजय झा, सत्यम कुमार, राजन कुमार, कृष्ण कुमार, अजय कुमार आदि शामिल थे। उधर, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने कहा कि अवैध तरीके से चालान काटने का आरोप निराधार है। ट्रैफिक नियमों एवं निर्धारित रूट का उल्लंघन करने पर चालान काटा जा रहा है। विरोध करने वालों का रिक्शा चालकों एवं आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है। मांग से संबंधित कोई आवेदन उन्हें नहीं दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।