Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsProtect Your Eyes During Diwali Expert Tips on Firecracker Smoke Hazards
पटाखों के धुंए से बुजुर्ग व बच्चे रहे दूर: डॉ. आकांक्षा

पटाखों के धुंए से बुजुर्ग व बच्चे रहे दूर: डॉ. आकांक्षा

संक्षेप: मधुबनी में नेत्र सर्जन डॉ आकांक्षा कुमारी ने बताया कि पटाखों का धुआं आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। उन्होंने सुरक्षा के उपाय सुझाए जैसे लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का...

Sun, 19 Oct 2025 11:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, नगर संवाददाता। पटाखों का धुआं हमारी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की आंखों के लिए अधिक नुकसान दायक होता है। इसलिए दीवाली के मौके पर आंखों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ये बातें सदर अस्पताल के आई वार्ड की प्रभारी व नेत्र सर्जन डॉ आकांक्षा कुमारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि लोग उत्साह में दीपावली में खूब पटाखें चलाते हैं। यह काफी आंखों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। उन्होंने बताया कि पटाखे के धुएं में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य हानिकारक केमिकल होते हैं, जो आंखों में जलन, एलर्जी, खुजली और रेडनेस पैदा कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कॉन्टेक्ट लेंस पहनने वालों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को इनसे और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है। डॉ आकांक्षा कुमारी ने बताया कि पटाखों के धुएं से आंखों में ड्राईनेस और जलन की समस्या आम है। ऐसे में डॉक्टर से पूछकर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है। जो लोग कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं, उन्हें दीवाली के दिन चश्मा पहनना एक बेहतर ऑप्शन होगा। अगर धुएं के संपर्क में आने के बाद आपकी आंखों में खुजली या जलन हो रही है, तो उन्हें बार-बार न रगड़ें। ऐसा करने से समस्या और बढ़ सकती है। इसके बजाय, आंखों को ठंडे और साफ पानी से हल्के हाथों से धो लें।