ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीपड़ा दबाव,लौटाई ठगी की राशि

पड़ा दबाव,लौटाई ठगी की राशि

मुद्रा लोन के नाम पर ठगी की शिकार हुई कई दर्जन महिला को रुपये वापस मिलने लगे हैं। थाना अध्यक्ष चंद्र मनी के दबाव पर थाना परिसर में ही ठगी करने वाले महिलाओं को राशि दे रहे हैं। अब तक 50 हजार रुपये...

पड़ा दबाव,लौटाई ठगी की राशि
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 07 Jan 2020 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

मुद्रा लोन के नाम पर ठगी की शिकार हुई कई दर्जन महिला को रुपये वापस मिलने लगे हैं। थाना अध्यक्ष चंद्र मनी के दबाव पर थाना परिसर में ही ठगी करने वाले महिलाओं को राशि दे रहे हैं। अब तक 50 हजार रुपये वापस किये जाने की जानकारी है। बचे लोगों को भी राशि वापस का कार्य जारी रहने की बात है। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में ठगी के शिकार करीब दो सौ महिलाओं ने थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष से गुहार लगायी थी। महिलाओं ने रुपया वसूलने वाले कथित एजेंट में दो महिला और पुरुष को भी अपने साथ पकड़ कर थाना पर ले गई थी। थानाध्यक्ष ने भीड़ द्वारा सुपूर्द बेलौचा निवासी सुनील कुमार एवं कल्पना देवी से रुपये वापसी करने को विशेष दबाव बनाया था। उस समय वे लोग तत्काल 10 हजार जमा भी किया और पांच जनवरी तक ली गयी राशि वापस करने की बात कही थी। सभी को इसी आधार पर फिलहाल पीआर बांड पर छोड़ा गया है। महिलाओं को घर जाने के लिए कहा गया था। उसी आलोक 05 जनवरी को 24,600 और 06जनवरी को 25000 हजार रुपए महिलाओं के बीच वितरण किया गया। इस मामले में दो सौ महिलाओं के बीच से 99,000 रुपये की ठगी की गयी है। थानाध्यक्ष श्री मणी ने बताया कि दो दिनों से लगभग पचास हजार रुपए महिलाओं के बीच ली गयी राशि वापस की जा रही है। सभी ठगी के शिकार महिलाओं को रुपए दिया जा रहे हंै। महिलाओं अगर दोनों ठग को पकड़ कर थाना नहीं लाती तो सभी गरीब महिलाओं की राशि ठग लेकर फरार हो जाता। महिलाओं की एकजुटता ने कामयाबी हासिल की।बताते चलें कि विभिन्न पंचायतों की महिलाओं से वेलफेयर सोसाइटी मुजफ्फरपुर के नाम पर 200 प्रति महिला की वसूली किया गया था। वसूली के लिए सुनील कुमार ने कल्पना देवी और जैतून खातून नाम की दो महिला को सब एजेंट के रूप में रखा था। इन महिलाओं ने लोगो को ऋण का लोभ दिखाकर 660 की दर से वसूली की। यह कार्यभार पिछले आठ महीने से चल रहा था। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में लोन दिलाने के नाम पर उगाही की गई थी। जब इन महिलाओं को दिसंबर में भी लोन नहीं मिला तो वे थाना पहची थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें