ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसमन्वय बना काम करेंगे पीठासीन पदाधिकारी

समन्वय बना काम करेंगे पीठासीन पदाधिकारी

मतदान पदाधिकारियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ। शनिवार को पीठासीन पदाधिकारी, पी वन , पी टू व पी थ्री को उनके कर्तव्य के साथ ईवीएम...

समन्वय बना काम करेंगे पीठासीन पदाधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 18 Sep 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी , हिन्दुस्तान टीम

मतदान पदाधिकारियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ। शनिवार को पीठासीन पदाधिकारी, पी वन , पी टू व पी थ्री को उनके कर्तव्य के साथ ईवीएम जोड़ने व सिलिंग की जानकारी दी गई।

पीठासीन पदाधिकारियों को बताया गया कि वे मतदान दलों के सदस्यों के बीच समन्वय बनायेंगे। उन्हे मतदान प्रक्रिया का पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। ईवीएम , मतपेटिका- मतपत्र, निविदत्त मतपत्र, मतदाता रजिस्ट्रर, निर्वाचक नामावली की मुद्रित प्रतियां, ग्रीन पेपर सील, स्ट्रीप सील, प्रपत्र व अमिट स्याही आदि सामाग्री की जानकारी होना जरूरी है। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग कंट्रोल यूनिट है उसे उस पद के संगत बैलेट यूनिट से जोड़ने की जानकारी दी गई। मतदान पदाधिकारी प्रथम के कार्यों की जानकारी भी दी गई। मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी जियाउर रहमान , वरीय मास्टर ट्रेनर पवन कुमार लाल कर्ण, शंकर प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार, विनोद कुमार पाठक, राधवेन्द्र सिंह थे। वहीं अन्य केन्द्रों पर राजेश कुमार रंजन, विजय कुमार, साबिर हुसैन, संजय श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिंह, नूरूल ऐन नूरी, एजाज अहमद, कुमार मिथिलेश, प्रकाश कुमार कर्ण, राकेश कुमार ठाकुर, नवनीत कुमार, तरुण कुमार सिन्हा, प्रेम नारायण, प्रभास झा, प्रकाश कुमार कर्ण, निशा परवीन, अनामिका, ज्योत्स्ना कुमारी, नीतू कुमारी ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें