Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPreparation Meeting for Historic Hindu Mahasammelan in Jhanjharpur on February 14 2026
झंझारपुर में 14 फरवरी को विराट हिंदू महासम्मेलन, तैयारी तेज

झंझारपुर में 14 फरवरी को विराट हिंदू महासम्मेलन, तैयारी तेज

संक्षेप:

झंझारपुर में 14 फरवरी 2026 को होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन की तैयारी के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की व्यवस्था, जनसंपर्क और कार्यक्रम संचालन पर चर्चा की गई। आयोजकों ने इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

Feb 11, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर में 14 फरवरी 2026 को चिल्ड्रेन पार्क, दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्था, जनसंपर्क और कार्यक्रम संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजकों ने इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में नवीन ठाकुर, विनोद कर्ण, प्रदीप ठाकुर, नीतीश राय, ललन पासवान, कुमार राजा, संदीप दास, विजय राउत, गौतम राय, पिटू कर्ण, रामकृष्ण, नारायण शाह सहित विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया और क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज करने का निर्णय लिया।

भक्तों ने बताया कि समस्त हिंदू समाज की एकता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को एक मंच पर आना ही होगा और यह महासम्मेलन उसी की आवाज है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;