पुलिस लाइन कालीस्थान तालाब घाट पर मिट्टी भराव जरूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधुबनी में छठ महापर्व की तैयारी के लिए तालाब घाटों पर मिट्टी का भराव आवश्यक है। मेयर अरुण राय ने घाटों की स्थिति की समीक्षा की और पानी निकालने के लिए पंप लगाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने दीपावली...

पुलिस लाइन कालीस्थान तालाब घाट पर मिट्टी भराव जरूरी

मधुबनी, निज संवाददाता। पुलिस लाइन काली स्थान तालाब घाट पर मिट्टी का भराव जरूरी है। तीन ओर से घाट पूरी तरह से खत्म हो चुका है। यहां पर पिछले साल से अधिक मिट्टी की जरूरत होगी। इसके लिए पूरी मुस्तैदी से कर्मियों को जुट जाना होगा। शनिवार को छठ महापर्व की तैयारी को लेकर किये जाने वाले उपायों पर विमर्श के दौरान मेयर अरुण राय ने यह बात कही। तालाब के निरीक्षण के दौरान इन्होंने बताया कि महासेठी पोखर, कदंब तालाब व अन्य कई तालाबों में पानी अधिक है। अंतिम मानसून में अधिक बारिश होने के कारण इन तालाबों में पानी ज्यादा है, जिससे व्रतियों को परेशानियों का सामना करना होगा। इसे देखते हुए पहले से ही इन सभी तालाबों में पंप लगाकर पानी को बाहर करने का निर्देश दिया गया है। वहीं घाट निर्माण के लिए मिट्टी भरा जायेगा। इसके लिए अभियंताओं की टीम काम कर रही है। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद, उनके प्रतिनिधि व अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा समस्याओं को टीम के सामने रखा गया। डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने इस महापर्व के लिए कोर्डिनेशन बनाकर काम करने पर बल दिया। पूजा समितियों को इन्होंने निगम से हमेशा संपर्क बनाये रखने का आग्रह किया। मौके पर सशक्त स्थायी समिति सदस्य जमील अंसारी, अरुण कमार, मनीष कुमार सिंह, बद्री प्रसाद राय, अमित कुमार, कविता झा व अन्य थे।

तालाब की दो बार होगी सफाई

दीपावली से पहले सभी तालाबों की पूर्ण सफाई का लक्ष्य निर्धारित किये जाने की जानकारी नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने दिया। इन्होंने बताया कि दीपावली के बाद पूजा के अपशिष्ट सामग्रियों को तालाब में ही श्रद्धालुओं व लोगों के द्वारा डाला जायेगा। इसलिए उसके बाद फिर से सफाई का काम करना होगा। इसलिए इस हिसाब से ही तैयार कर लेनी होगी। वहीं तालाबों में दो चरणों में चूना व ब्लिचिंग का छिड़काव किया जायेगा। ताकि स्वच्छ पानी में आस्था का यह पर्व मनाया जा सके। कुछ तालाब में नाला के पानी गिरने के मुद्दे पर विमर्श कर यह निर्णय लिया गया कि ऐसे तालाबों में तीन बार चूना डालकर पानी की सफाई की जाए। नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर सभी तालाबों के निरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। इसके आधार पर बनी कार्ययोजना के अनुसार इन तालाबों पर काम भी शुरू हो चुका है। समय से पहले सभी तालाबों पर काम पूरा हो जायेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।