प्री-मानसूनी बारिश के अंतिम दौर में धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

प्री-मानसून की गतिविधियों का अंतिम दौर अगले तीन दिन तक रहेगा। मौसम विभाग ने 15 जून तक मानसून का प्रवेश होने की उम्मीद जताई है। पिछले अप्रैल में वर्षापात सामान्य से 87 प्रतिशत अधिक रहा। किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि बारिश की कमी से जलस्तर कम होने की चिंता है।

प्री-मानसूनी बारिश के अंतिम दौर में धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान

रहिका,निज संवाददाता। प्री-मानसून की गतिविधियां का अंतिम दौर अगले तीन दिन तक रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। शुक्रवार की रात में तेज हवा के साथ बारिश होने से खेती करने में सहूलियत हुई है। मानसून का प्रवेश 15 जून तक होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट

जिला सांख्यिकी विभाग ने पिछले अप्रैल माह में 87 प्रतिशत अधिक औसत सामान्य वर्षापात होने की जानकारी दी है।मई माह के शुरुआत से ही आंधी एवं बारिश होते रहने से भूमि में नमी बनी हुई है। विगत कई वर्षो के बाद प्री-मानसूनी बारिश सामान्य से अधिक होने से हीटवेव से बचाव एवं मौसम खुशगवार बना हुआ है। जबकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में जून एवं जुलाई माह में तापमान सामान्य से अधिक होने का जानकारी दी है।

किसानों की तैयारी

जून माह के मध्य में मानसून का आगमन होने का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों में 90 से 104 फीसदी बारिश की गतिविधियां अगले चार माह तक रहेगा। किसान रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होते ही धान का बिचड़ा लगाने की शुरुआत कर दिया ताहै। धान की खेती की तैयारी शुरू करने के बारे में राम परीक्षण एवं मोहन मिश्रा सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि गहरी भूमि के खेतों में रोपनी मानसून के पहला वर्षा में कर देंगे।

किसानों की चिंताएं

हालांकि किसानों ने आशंका जताया कि जिस वर्ष मानसून शुरू होने से पूर्व अधिक बारिश होने से आगे बारिश थमते रहता है। जिसके कारण धान का नर्सरी पौधा सूखने लगता है। धान की रोपाई बोरिंग से कर लेते हैं तो बारिश के अभाव में मिट्टी में जलस्तर निचे की ओर खिसकने लगता है। जिसके कारण बार बार सिंचाई की जरूरत होती रहती है।इस स्थिति में लगे हुए फसल बचाने में बहुत ही कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से इस बार धान की खेती में पानी का संकट कम होने की संभावना है।

सामान्य प्रश्न

प्री-मानसून की गतिविधियां कब तक रहेंगी?
प्री-मानसून की गतिविधियां का अंतिम दौर अगले तीन दिन तक रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।