प्रदीप का सीए में चयन से गांव में खुशी
कनैल गांव के प्रदीप कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें सफलता दिलाई है। प्रदीप ने अपने माता-पिता और परिवार का आभार व्यक्त किया है, और अब वह समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। शहर से सटे कनैल गांव निवासी रामप्रसाद राय एवं श्रीमती प्रमिला देवी के सुपुत्र प्रदीप कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रौशन किया गया है। प्रदीप की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष और उत्सव का माहौल है। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण सच्चा हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। प्रदीप आज वे समाज के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आए हैं। प्रदीप अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं पूरे परिवार को देते हैं।
विशेष रूप से उनके भाइयों संतोष, संजीव और राजू तथा बहनों रंजू, रानी, किरण और कोमल का सहयोग और उत्साहवर्धन उनके संघर्ष के दिनों में हमेशा प्रेरणा का आधार रहा। प्रदीप की सफलता पर कपिलदेव यादव, जीवछ राय, उपेंद्र राय, उमाशंकर राय, भगवान पांडे, रोशन राय, खुशी, पिंटू राय, विनोद राय ने खुशी व्यक्त की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


