Madhubani News: भीषण गर्मी में बिजली की कटौती

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: मधुबनी में गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। कोसी फीडर के ट्रांसफार्मर में मीटर लगाने के कारण बिजली तीन घंटे के लिए बंद रही। रात में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण लोग सही से सो नहीं पा रहे हैं। बिजली विभाग ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

Madhubani News: भीषण गर्मी में बिजली की कटौती

Madhubani News: मधुबनी। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है। बार बार लाइन कटने और रात में सोते समय को वोल्टेज से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को कोसी फीडर के दो एवं मांगरोनी फीडर के तीन ट्रांसफार्मर में डीटी मीटर लगाने को लेकर तीन घंटे से अधिक बिजली बंद रही। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए। उपभोक्ताओं की माने तो कोसी फीडर में बिजली की बेहद खराब स्थिति है। दो दिनों से रात 10 बजे के बाद से वोल्टेज अप एंड डाउन हर 5 मिनट पर हो रहा है। यह सबसे खतरनाक है। इससे लोग ठीक से सो नहीं पाते है।

विभाग सारा काम गर्मी में शुरू करता है। जिससे समस्या बढ़ती है। ठंड में लाइन मरम्मत और ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने का काम नहीं होता है। टाउन जेई अनिल कुसुम ने बताया कि शहर के कोसी एवं मांगरोनी फीडर में ट्रांसफार्मर में रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम वाला मीटर लगाया जा रहा है। जिस कारण बिजली बाधित हुई है। वही कोसी फीडर में रात में लो वोल्टेज को लेकर बताया कि भच्छी गांव के समीप 11 केवी लाइन का एक फेज का जम्फर कट गया था। जिसे दुरुस्त कर दिया गया है। अब समस्या कम होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: भीषण गर्मी में बिजली की कटौती