Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPoor Condition of Rural Roads in Baburahi Residents Blame Global Tender System
सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों में रोष

सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों में रोष

संक्षेप:

बाबूबरही के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। स्थानीय लोग ग्लोबल टेंडर व्यवस्था को दोषी मानते हैं, जिससे सड़कों की मरम्मत में गुणवत्ता की कमी आई है। बड़े गड्ढे और कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

Thu, 20 Nov 2025 09:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

बाबूबरही। प्रखंड क्षेत्र की बसहा, भूपट्टी, मुरहदी, तिरहुता, पचरुखी सहित अन्य विभन्नि ग्रामीण सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है। पर सुधार कार्य में कोई तेजी नहीं दिख रही। संबंधित ग्रामीण इसके लिए ग्लोबल टेंडर की व्यवस्था को मुख्य रूप से जम्मिेवार मान रहे हैं। तर्क यह है कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से सड़क अनुरक्षण कार्य में संवेदकों की मनमानी चरम पर है। मेंटेनेंस में आरसीसी ढलाई और कालीकरण की गुणवत्ता को कभी भी देखा जा सकता है। ढलाई होने के महज महीने बाद ही दुबारा मरम्मत की आवश्यकता पड़ रही। जो गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके मद्देनजर माकपा अंचल मंत्री अशोक यादव, समाजसेवी अमरेंद्र यादव और अब्दुल कलाम आदि गणमान्य लोगों ने बताया कि नर्धिारित मानकों के ठीक विपरीत काम हो रहा है। पाकुड़ के बदले कम गुणवत्ता वाले भूटानी गट्टिी का उपयोग बदस्तूर जारी है। इसके शत प्रतिशत उपयोग से सड़कें शुरू से ही कमजोर हो रही। दावा किया गया है कि एलेक्ट्रा एजेंसी द्वारा चन्हिति सड़कों पर मेंटेनेंस का कार्य केवल खानापूर्ति तक सीमित है। कई स्थानों पर काम शुरू तक नहीं हुआ, जबकि योजना का बोर्ड और मामूली मात्रा में सामग्री डालकर काम को शुरू होने का दिखावा किया जा रहा। ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटे किनारे और कीचड़ भरे हस्सिों की वजह से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। छात्र-छात्राओं, मरीजों, कामगारों तथा किसानों को आने-जाने में सर्वाधिक दक्कितें झेलनी पड़ रही। ग्रामीणों का आरोप यह भी है कि प्रशासन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। जिससे संवेदकों के हौसले और बढ़े हैं। वहीं जयनगर डिविजन के अभियंता ने बताया कि संवेदक को आवश्यक दिशा-नर्दिेश दिए गए हैं। गुणवत्ता का पालन कराने हेतु समुचित कार्रवाई होगी।