दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से 450 लीटर शराब बरामद

Feb 09, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

खजौली के रामपुर पाली गांव में एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें से 450 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और उसके मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। घटना की जांच जारी है।

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से 450 लीटर शराब बरामद

खजौली। खजौली थाना क्षेत्र के रामपुर पाली गांव में बीती रात सड़क किनारे एक स्कॉर्पियों के दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। सूचना मिलते ही खजौली पुलिस के एसआई राजेंद्र चौरसिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन की जांच की। जांच के दौरान स्कॉर्पियो के अंदर रखे 10 प्लास्टिक की बोरियों से कुल 450 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।