Madhubani News: दो बाइक सहित 840 बोतल शराब बरामद
हिन्दुस्तान, मधुबनी
Madhubani News: लौकही में अंधरामठ थाना पुलिस ने लदनियां चौक के करीब गश्ती के दौरान 840 बोतल नेपाली शराब बरामद की। पुलिस के पीछा करने पर शराब तस्कर बाइक छोड़कर भाग गए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Madhubani News: लौकही। अंधरामठ थाना पुलिस ने लदनियां चौक के निकट मंगलवार को गश्ती के क्रम में दो बाइक सहित 840 बोतल नेपाली शराब बरामद कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पीछा करने की भनक पा धंधेबाज शराब से लदी बाइक को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


