Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPolice Seize 450 Liters of Nepali Liquor in Jhajharpur One Arrested
450 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

450 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

संक्षेप:

झंझारपुर में भैरवस्थान थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्कॉर्पियो से 450 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की और एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की खेप लाई जा रही है। स्कॉर्पियो को रोकने पर एक आरोपी फरार हो गया जबकि विजय कुमार झा को पकड़ा गया।

Feb 06, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कॉर्पियो से 450 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भटसिमर गांव की तरफ से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विदेश्वर कट पर वाहन की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख स्कॉर्पियो दरभंगा की ओर भागने लगी, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। वाहन में सवार दो लोगों में से एक फरार हो गया, जबकि दूसरे को दबोच लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के सुगना निवासी राधेश्याम झा के पुत्र विजय कुमार झा के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।