Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPolice Raid in Aurha Village Illegal Weapons Seized and Criminal Arrested
दो देसी पिस्तौल, 34 कारतूस के साथ एक बदमाश धराया

दो देसी पिस्तौल, 34 कारतूस के साथ एक बदमाश धराया

संक्षेप:

नरहिया थाना पुलिस ने औरहा गांव में छापेमारी कर दो देसी पिस्तौल, 34 जिंदा गोलियां, एक दबिया, एक तलवार और एक फरसा बरामद किया। बदमाश श्रवण यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की और पिछले दिन हुई गोलीबारी के संदर्भ में छापेमारी की।

Dec 08, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

लौकही, निज संवाददाता। नरहिया थाना पुलिस ने शनिवार की रात्रि को औरहा गांव में छापेमारी कर दो देसी पिस्तौल 34 जिंदा गोली ,एक दबिया,एक तलवार तथा एक फरसा बरामद कर लिया। मौके पर पुलिस ने बदमाश श्रवण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने दी। उन्होंने बतायी कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष के अनुसार पिछले दिन भूतहा चौक पर गोली फायर हुई थी। इसमें धराये बदमाश के पुत्र सौरभ कुमार का नाम आया था। उसके विरुद्ध नरहिया थाना में पूर्व से दो मामले दर्ज था,अन्य थानों में भी कई केस है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी और इसी क्रम में छापेमारी की गयी, जिसमें अवैध हथियार व गोली बरामद की गई। उन्होंने बतायी कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस तरह यहां बरामद हथियार व गोली से आस पड़ोस के लोग भयभीत हैं। हालांकि पुलिस द्वारा अभी लगातार इस गांव का दौरा किया जा रहा है। कई वरीय अधिकारी भी यहां पहुंच कर वस्तु स्थिति की जानकारी लेने में जुटे है। इस बाबत फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है,साथ हीं इससे जुड़े अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।