नेपाली शराब से भरी कार और तीन बाइक बरामद

Mar 01, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

लौकही में होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने खुटौना और लौकहा थानों में भारी मात्रा में नेपाली शराब और वाहन बरामद किए। तीन बाइक सहित 324 लीटर और 900 लीटर शराब बरामद की गई। कई धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई।

नेपाली शराब से भरी कार और तीन बाइक बरामद

लौकही। होली पर्व को लेकर पुलिस का शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान जारी है। रविवार को लौकही,खुटौना तथा लौकहा थाना पुलिस ने अलग -अलग भारी मात्रा में नेपाली शराब और एक चार चक्का तथा तीन बाइक बरामद कर लिया। लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि एस एस बी के सहयोग से करियौत के निकट तीन बाइक सहित 324 लीटर शराब बरामद किया गया। मौके पर एक धंधेबाज को भी पकड़ लिया। धराये की पहचान ठाढ़ी के लाल बाबू के रूप में की गई है। इसी प्रकार खुटौना थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि 900 लीटर शराब से भरी गाड़ी को पकड़ लिया गया।

मौके पर विशनपुर के दुर्गेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसी प्रकार लौकहा थाना पुलिस भी एस एस बी के सहयोग से पीलर संख्या 246 के निकट 177 बोतल शराब बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अलग -अलग प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।