गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, पिकअप के साथ साइकिल स्टोर संचालक दबोचा

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

झंझारपुर में पुलिस ने लखनौर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का खुलासा किया। पुलिस ने 24 गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप वैन जब्त की और एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी 'सागर साइकिल स्टोर्स' के संचालक के रूप में पहचाना गया, जो अवैध कारोबार में संलिप्त था।

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, पिकअप के साथ साइकिल स्टोर संचालक दबोचा

झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार की शाम गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने न केवल 24 गैस सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया, बल्कि मौके से एक प्रमुख आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की है। पुलिस को यह विशेष जानकारी मिली थी कि तमुरिया क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की अवैध खरीद-बिक्री और कालाबाजारी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने जैसे ही चिन्हित स्थान पर दबिश दी, वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एक पिकअप वैन खड़ी थी जिस पर भारी मात्रा में सिलेंडर लदे थे।साइकिल स्टोर की आड़ में अवैध धंधा:जांच के दौरान पता चला कि अवैध कारोबार का यह केंद्र 'सागर साइकिल स्टोर्स' था। पुलिस ने दुकान के संचालक को तत्काल हिरासत में ले लिया। पूछताछ और जांच के अनुसार, आरोपी अपनी साइकिल की दुकान की आड़ में लंबे समय से गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उसे ऊंचे दामों पर बेचने के काम में संलिप्त था। जब्त की गई पिकअप वैन पर लदे 24 सिलेंडरों के संबंध में संचालक कोई भी संतोषजनक कागजात या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। थानाध्यक्ष कार्तिक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि इन सिलेंडरों की सप्लाई किस एजेंसी या माध्यम से हो रही थी। इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस की टीम जल्द ही अन्य ठिकानों पर भी पहुंचना चाहती है ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।