जबरन विवाह मामले में बसहा का मुमताज गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
बसहा गांव में प्रेमी युगल की जबरन शादी कराने के मामले में पुलिस ने मो. मुमताज को गिरफ्तार किया। यह घटना पिछले शुक्रवार को हुई थी। ग्रामीणों पर आरोप था कि उन्होंने प्रेमी जोड़े की शादी कराई। छह दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मुमताज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। बसहा गांव में प्रेमी युगल की जबरन शादी कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को गांव के मो. मुमताज को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पिछले शुक्रवार को घटी थी। जिसमें ग्रामीणों द्वारा प्रेमी जोड़े की जबरन शादी कराए जाने का आरोप है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मुमताज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


