हत्या कांड का फरार वारंटी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बासोपट्टी थाना की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अंबूर अंसारी को गिरफ्तार किया है। वह नया टोल, दुहबी बाजार का निवासी है। पुलिस ने लंबे समय से उसकी तलाश की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हत्या कांड का फरार वारंटी गिरफ्तार

मो. माजिद हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना की पुलिस ने मारपीट कर हत्या करने के कांड में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के नया टोल, दुहबी बाजार निवासी अंबूर अंसारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।