हत्याकांड के फरार आरोपित समेत शराब धंधेबाजी मामले में 5 गिरफ्तार
जयनगर पुलिस ने 2020 के मो. काशिम हत्या मामले में फरार आरोपित मो. तमन्ना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, शराब धंधेबाजी में शामिल पांच लोगों को भी पकड़ा गया। डीएसपी सदानंद कुमार ने जानकारी दी कि टेम्पो से 15.435 लीटर शराब जब्त की गई। मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मौजूद थे।

जयनगर,एक संवाददाता। पुलिस ने वर्ष 2020 में इस्लामपुर में मो. काशिम हत्याकांड के फरार आरोपित को इनरवा चेकपोस्ट निकट से गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त शराब धंधेबाजी समेत पांच को गिरफ्तार किया है। थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि इस्लाम पुर में मो. काशिम हत्याकांड के फरार आरोपित मो. तमन्ना जो इस्लाम पुर निवासी है। वहीं वर्ष 2020 के एक मामले वारंटी मो. ताहिर गिरफ्तार किये गये। उन्होंने बताया कि टेम्पो पर शराब ले जाते दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया। जो बेला निवासी मो. एकबार तथा नागेश कुमार है। टेम्पो से 15.435 लीटर शराब जब्त हुआ है।
वहीं राकेश कुमार यादव गिरफ्तार हुआ है। मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा एसआई मो. अनस उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


