15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

गांधी चौक पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान राधेश्याम यादव (19) को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। वह सिरहा जिले के दुर्गापुर गांव का निवासी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

हरिचंद्र यादव लदनिया। थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राधेश्याम यादव (19) के रूप में हुई है। वह सिरहा जिले के गोलबाजार थाना के दुर्गापुर गांव का रहने वाला बताया गया है। जानकारी के अनुसार दिवा गश्ती व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

कार्रवाई में पीटीसी केदार पासवान व एसआई पुलिस चौधरी भी शामिल थे। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में सूखा नशा करने वाले और बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मधुबनी न्यायालय में भेजा जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।