
हिसार गांव के अधेड़ से मारपीट मामले में गिरफ्तार दो आरोपित को भेजा जेल
हरलाखी के खिरहर थाना की पुलिस ने हिसार गांव में हुई मारपीट के मामले में दो आरोपितों सुधीर मंडल और कंचन देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपितों ने 45 वर्षीय रामएकवाल मंडल के साथ हाथ पैर बांधकर...
हरलाखी,एक संवाददाता। खिरहर थाना की पुलिस ने हिसार गांव के मारपीट मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान हिसार गांव के ही सुधीर मंडल व कंचन देवी के रूप में हुई है। दोनो आरोपित गत सोमवार की दोपहर गांव के ही एक 45 वर्षीय अधेड़ रामएकवाल मंडल के साथ हाथ पैर बांध के मारपीट किया था। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वर्तमान में जख्मी अधेड़ पटना में इलाजरत है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर गत मंगलवार को जख्मी अधेड़ की बहन रीना देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जिसमे हिसार गांव के तीन लोगों को नामजद किया है। इसके बाद पुलिस ने नामजद दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनो आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




